(न्यूज़लाइवनाउ-Mumbai): महाराष्ट्र की महानगर पालिकाचुनाव में बीजेपी का दबदबा साफ नजर आ रहा है। मुंबई से नागपुर तक भगवा खेमे की मजबूत बढ़त बनी हुई है। दोपहर तक सामने आए रुझानों के अनुसार 29 में से 22 नगर निगमों में बीजेपी गठबंधन आगे चल रहा है। राजधानी मुंबई में बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के नेतृत्व वाली महायुति ने बहुमत का आंकड़ा 114 से आगे निकलते हुए निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।
महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में कुल 2869 वॉर्ड हैं। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक बीजेपी 900 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है। शिंदे गुट की शिवसेना 234 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 179 वॉर्ड में बढ़त बनाए हुए है।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना 125 सीटों पर आगे चल रही है। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 114 सीटों पर बढ़त में है, वहीं शरद पवार गुट की एनसीपी को 18 सीटों पर ही बढ़त मिलती दिख रही है।
मुंबई में उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन करने वाली राज ठाकरे की एमएनएस का प्रदर्शन कमजोर नजर आ रहा है और वह सिर्फ 11 सीटों पर आगे है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM 41 वॉर्ड में बढ़त बनाए हुए है।
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।
Comments are closed.