CM नीतीश कुमार का बच्चे पैदा करने को लेकर भूल गए शब्दों की मर्यादा, “बोले मर्द तो करता ही रहता है”, BJP हुई हमलावर

CM नीतीश कुमार एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रजनन दर को रोकने के लिए महिला और पुरुष को लेकर टिप्पणी करते दिखाई दिए। उनके बयान पर सियासत तेज़ हो गयी है। शनिवार को उन्होंने हाजीपुर में विकास कार्यों का जायजा लिया।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): CM नीतीश कुमार एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रजनन दर को रोकने के लिए महिला और पुरुष को लेकर टिप्पणी करते दिखाई दिए। उनके बयान पर सियासत तेज़ हो गयी है। शनिवार को उन्होंने हाजीपुर में विकास कार्यों का जायजा लिया। जिसके बाद वैशाली में एक जनसभी को संबोधित किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार का एक बयान सामने आया है। उन्होंने ने इस दौरान प्रजनन दर पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा “मर्द लोग अपने तरीके से रोज-रोज करते हैं उसको ध्यान में ही नहीं रहता कि बच्चा पैदा नहीं करना है। महिलाएं ही इसको लेकर खुद को बचा सकती हैं” उनके इस बयान से विपक्ष को मुद्दा बनाने का मौका मिल गया।

उनके इस बयान से पूरे बिहार में बवाल मच गया है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने ​नीतीश कुमार पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने सीएम पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ‘कुशासन कुमार’ ने जिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया वह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। ऐसे शब्दों का प्रयोग कर वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहे हैं।

Leave A Reply