भीम आर्मी के चीफ पर जानलेवा हमला, शूटरों को कार में बैठाकर देवबंद ले गया था विकास,पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हरियाणा के करनाल के गोंदर गांव निवासी विकास को बीते रोज गिरफ्तार किया है। आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो यह बात सामने आई है कि विकास गोंदर ही शूटरों को हरियाणा से स्विफ्ट कार में लेकर देवबंद गया था। इस दौरान वह गाड़ी खुद ही चला रहा था। देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर फायरिंग के बाद भी विकास गोंदर आरोपियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गया था, लेकिन ज्यादा समय तक वह पुलिस को चकमा नहीं दे सका।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): यूपी के देवबंद में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हरियाणा के करनाल के गोंदर गांव निवासी विकास को बीते रोज गिरफ्तार किया है। आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो यह बात सामने आई है कि विकास गोंदर ही शूटरों को हरियाणा से स्विफ्ट कार में लेकर देवबंद गया था। इस दौरान वह गाड़ी खुद ही चला रहा था। देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर फायरिंग के बाद भी विकास गोंदर आरोपियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गया था, लेकिन ज्यादा समय तक वह पुलिस को चकमा नहीं दे सका।

बीते रोज हरियाणा एसटीएफ और यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद आरोपियों को काबू किया गया। करनाल पुलिस के अनुसार, धरे गए आरोपी विकास गोंदर का पहले से कोई आपराधिक रिकाॅर्ड नहीं है। भीम आर्मी प्रमुख पर हमले के बाद पहली बार उसका नाम सुर्खियों में है।इसमें देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रणखंडी निवासी विकास, लविश, प्रशांत और करनाल निवासी विकास गोंदर शामिल हैं।

चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें विकास गोंदर जो कि करनाल क्षेत्र का रहने वाला है। वह शूटरों को कार में बैठाकर देवबंद ले गया था। वारदात के दौरान कार विकास गोंदर खुद चला रहा था।

Comments are closed.