दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का कहर, भारत के 7 राज्यों में बारिश होने की आशंका

भारत में ठंड का दौर जारी है। पंजाब से बिहार तक हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में​​​​ घना कोहरा फैला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे व सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): हरियाणा,उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में धूप खिलने से भीषण ठंड से कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री से. दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, तड़के 4:30 बजे पालम में दृश्यता शून्य मीटर रह गई थी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दृश्यता 50 मीटर रही, जिसके चलते कम से कम 40 घरेलू उड़ानों में देरी हुई। सुबह 5:30 बजे बठिंडा और आगरा में भी दृश्यता शून्य रही। उत्तर रेलवे की 39 ट्रेनें एक से साढ़े पांच घंटे तक की देरी से चल रही थीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीडी मिश्रा के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है, जो स्ट्रॉन्ग है। इसके कारण दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा में बारिश हो सकती है।

नौगांव में रात का तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर में यह सबसे ठंडा रहा। सिर्फ सात जिलों नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रतलाम, सिवनी, नरसिंहपुर और धार में ही रात का तापमान 8 डिग्री से ज्यादा रहा। इसका असर भोपाल समेत मप्र के कई इलाकों में 14 जनवरी से दिखने लगेगा। दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की

दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। आयानगर में सबसे कम 4.2, रिज में 4.3 और जाफरपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर के फरीदाबाद में तापमान 6.3, गाजियाबाद में 6.5, व नोएडा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सोमवार-मंगलवार की रात से ही शहरों के साथ ही हाईवे पर भी घना कोहरा छा गया था। वहीं, सोमवार को कानपुर, इटावा और वाराणसी प्रदेश में सबसे ठंडे शहर रहे। यहां न्यूनतम तापमान 3°C बना रहा।

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं जाएगा। शुक्रवार तक शहर में धुंध और घनी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे व सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। 11 से 13 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक दर्ज होगा। 14 जनवरी के बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Leave A Reply