23 साल बाद गिरफ्तार हुआ गुजरात का वांटेड क्रिमिनल, साधु का वेश धारण कर आश्रम में रह रहा था हत्यारा, पुलिसवाले भी बाबा बनकर पहुंचे आश्रम

गुजरात की सूरत पुलिस ने हत्या के आरोपी को 23 साल बाद गिरफ्तार किया। आरोपी ने अवैध संबंध के चक्कर में एक युवक को मार दिया था। आरोपी का जिस महिला से संबंध था उसका अफेयर किसी और से भी था। जैसे ही आरोपी को इसकी भनकर लगी उसने युवक को मौत के घाट उतार दिया।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):  गुजरात की सूरत पुलिस ने एक खास ऑपरेशन में 23 साल बाद हत्या के मामले में शामिल एक मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा का रहनेवाला है। वह साधु का वेश धारण कर छुपा हुआ था। आरोपी के सिर पर 45 हजार का इनाम था। आरोपी की पहचान ओडिशा के बेरहामपुर इलाके के गौरांग चरण पांडा उर्फ पद्मचरण के रूप में हुई है। उसको मथुरा के कुंजकुटी आश्रम से गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पद्मचरण सूरत के शांतिनगर इलाके में रह रहा था, तब उसके एक महिला से अवैध संबंध थे। इसी महिला का विजय शिवदास से भी संबंध था। आरोपी को पता चला तो उसने 3 सितंबर, 2021 को विजय शिवदास की हत्या कर दी। सूरत के पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर ने कहा कि पद्मचरण के लिए यह एकतरफा मामला था, जिसने बाद में विजय की हत्या कर दी और अपने दोस्तों के साथ उसके शव को ठिकाने लगा दिया।

तोमर के अनुसार, हत्या के बाद पद्मचरण जल्द ही सूरत छोड़कर बरहमपुर चला गया। बाद में, वह मथुरा गया और अपनी पहचान बदलकर गौरांग चरण रख लिया और एक साधु के रूप में एक आश्रम में रह रहा था। विश्वसनीय सूचना मिलने पर साधु के वेश में पुलिस की एक टीम आश्रम पहुंची और आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखती रही और बाद में टीम ने पिछले 23 साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ लिया।

Comments are closed.