ICU में शिफ्ट किए गए भीम आर्मी के प्रमुख ‘चंद्रशेखर आजाद रावण’, फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की अटकलें

भीम आर्मी के प्रमुख 'चंद्रशेखर आजाद रावण' को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। हालांकि गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। भीम आर्मी के प्रमुख पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): भीम आर्मी के प्रमुख ‘चंद्रशेखर आजाद रावण’ को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। हालांकि गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। भीम आर्मी के प्रमुख पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद की गांधी कॉलोनी में कार में आए बदमाशों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई। वह घायल हो गए और कार के शीशे भी टूट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरनल वार्ड के पास चंद्रशेखर के समर्थकों की भीड़ जुट रही थी। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। चंद्रशेखर की हालत को लेकर सहारनपुर के SSP डॉ विपिन टाडा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘गोली आजाद के पेट को छूते हुए गई। उनकी हालत स्थिर है, वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।’

चंद्रशेखर को पहले देवबंद के सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इसके उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में अस्पताल में समर्थक एकत्र हो गए। हमले का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। आजाद से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आजाद की स्थिति स्थिर है। उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी दे दी जाएगी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

आज देवबंद में कार सवार हमलावरों ने भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग की थी। हालांकि गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। चन्द्रशेखर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। एंबुलेस चंद्रशेखर को लेकर देवबंद से निकली और उन्हें सहारनपुर के जिला अस्पताल में ले जाया गया।

हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद रावण ने बताया, ‘मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।’ चंद्रशेखर आजाद रावण भीम आर्मी के प्रमुख हैं और दलित समाज पर उनकी पकड़ा काफी मजबूत मानी जाती है। उन्हें मायावती के बाद दलितों का दूसरे नंबर का नेता माना जाता है। उनका जन्म 3 दिसंबर 1986 को सहारनपुर स्थित घडकौली गांव में हुआ था। चंद्रशेखर ने देहरादून से कानून की पढ़ाई की और फिर राजनीति में सक्रिय हो गए।

साल 2014 में चंद्रशेखर आजाद, दलित एक्टिविस्ट सतीश कुमार और विनय रतन आर्य ने भीम आर्मी की स्थापना की थी। ये संगठन बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा को मानता है और दलितों-पिछड़ों की आवाज को प्रखरता से उठाता है।

Comments are closed.