Nepal Protest: नेपाल में जेल से फरार कैदियों को सेना ने लिया हिरासत में, कई उड़ानें रद्द

(न्यूज़लाइवनाउ-Nepal) नेपाल में अब सेना का नियंत्रण होगा। हाल ही में हुई हिंसा के दौरान जेल से भागे कैदियों को नेपाली सेना ने गिरफ्तार कर लिया है।

नेपाल की Gen-Z पीढ़ी ने गुस्से में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के आवास व कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट, संसद और कई सरकारी भवनों को भी जला दिया, जिससे देश में गहरी राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल मच गई है।

दिल्ली से काठमांडू जाने वाली एयर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस की उड़ानें रद्द कर दी गईं। काठमांडू में दिल्लीबाजार जेल से बाहर आए बड़ी संख्या में कैदियों को सेना ने पकड़ लिया। ये कैदी स्थायी रिहाई की मांग कर रहे थे। हाल के उग्र भ्रष्टाचार-विरोधी प्रदर्शनों के बाद पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय को छोड़कर अन्य स्थानों से हट गए थे। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए नेपाली सेना को तैनात किया गया है।

कर्नाटक के नागरिक सुरक्षित

काठमांडू स्थित हिल्टन होटल जलकर राख हो गया। प्रदर्शनकारियों ने होटल समेत कई अन्य संपत्तियों को भी नष्ट कर दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को जानकारी दी कि नेपाल में फैली हिंसा के बीच फंसे राज्य के नागरिक सुरक्षित हैं। सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया, “नेपाल में मौजूद कन्नड़ मूल के लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। राज्य सरकार के मुख्य सचिव और दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के रेज़िडेंट कमिश्नर, विभिन्न समूहों में शामिल कन्नड़ नागरिकों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।”

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्रालय से समन्वय किया जा रहा है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देश पर कन्नड़ नागरिकों को सकुशल स्वदेश वापस लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

Comments are closed.