RBI ने रेपो रेट को 6.50 फीसद पर रखा बरकरार
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को 2018-19 की चौथी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 6.50 फीसद पर स्थिर रखा है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार को 2018-19 की चौथी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 6.50 फीसद पर स्थिर रखा है। वहीं रिवाइज रेपो रेट 6.25 फीसद है जबकि इनफ्लेशन रेट 4 फीसद रहेगा। वहीं रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7.4 फीसद पर बरकरार रखा। वित्त वर्ष 2019-20 में वृद्धि 7.6 फीसद पहुंचने का अनुमान जताया गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में वृद्धि 7.6 फीसद पर पहुंच सकती है।बता दें कि MPC के 6 सदस्यों में से 5 ने ब्याज दर नहीं बढ़ाने को लेकर वोट किया। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि रियल टर्म्स में रुपये में गिरावट 5 फीसद के आसपास रही है। यह दूसरी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले में काफी कम है। केंद्र सरकार की तरफ से एमएसपी में इजाफे के असर पर बोलते हुए पटेल ने कहा कि अभी इसके असर को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। बैठक से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि आरबीआई दरों में बदलाव कर सकता है। इससे पहले अगस्त में ब्याज दरें बढ़ाई गई थीं। तब रेपो रेट में 0.25 फीसद का इजाफा किया गया था।