बहन ने किया प्रेम विवाह तो नाराज भाई ने कर दी हत्या, आरोपी भाई बोला गांव वाले दे रहे थे ताना

सोमवार की रात को प्रेम संबंध से नाराज भाई ने 23 वर्षीय बहन की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार की रात सत्य प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भाई का कहना था कि गांव में लोग उसे तना दे रहे थे, और वह बहन के प्रेमी ख्याली संग दोबारा गांव में आने से नाराज था। बहन और उसके प्रेमी को गांव से जाने की कहा, उन्होंने अनसुना कर दिया था। इसलिए बहन को गोली मार दी।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): ताजनगरी आगरा में सोमवार की रात को प्रेम संबंध से नाराज भाई ने 23 वर्षीय बहन की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार की रात सत्य प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भाई का कहना था कि गांव में लोग उसे तना दे रहे थे, और वह बहन के प्रेमी ख्याली संग दोबारा गांव में आने से नाराज था। बहन और उसके प्रेमी को गांव से जाने की कहा, उन्होंने अनसुना कर दिया था। इसलिए बहन को गोली मार दी। प्रेमी की मां माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने सत्य प्रकाश और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सत्य प्रकाश ने बताया कि वह दो भाई हैं। बड़ा भाई नेत्रपाल पत्नी और बच्चों के साथ गांव में रहता है। वह नागपुर चला गया था। वहां हलवाई का काम करता है। बहन सुधा दो वर्ष पहले प्रेमी ख्याली के साथ रहने लगी थी। जिसे लेकर गांव में पंचायत हुई। फैसला हुआ कि सुधा और ख्याली गांव में नहीं रहेंगे। दोनों दूसरे गांव में रहने लगे थे।

इधर, गांव वालों के ताना देने के चलते वह भी नागपुर से नहीं आता था। एक महीने पहले बड़े भाई ने घर पर भागवत का आयोजन किया। बुलावा भेजने पर गांव आया था। यहां बहन को प्रेमी के साथ गांव में रहते देखा। दोनों को गांव जाने की कहा। सुधा और ख्याली ने बात नहीं मानी तो यह बात सत्य प्रकाश को अखर गई। वह उस समय गांव से चला गया। तीन दिन पहले गांव लौटा।

सोमवार को सुधा को रास्ते में पकड़ लिया। घर लाकर पहले उसकी पिटाई की। जान बचाकर भागी तो सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ख्याली के घर भी गया, वह नहीं मिला। सत्य प्रकाश ने पुलिस को बताया कि गांव में नाक कटने के चलते सुधा और ख्याली की हत्या करना चाहता था। पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने बताया कि हत्यारोपित को बुधवार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रेमिका सुधा की हत्या के दौरान प्रेमी ख्याली मजदूरी करने गया था। हत्या की जानकारी के बाद वह गांव नहीं लौटा। उसे डर है कि सत्य प्रकाश उसकी भी हत्या कर सकता है। उसकी मां माया देवी ने बताया कि ख्याली दहशत के चलते गांव नहीं आया।

Comments are closed.