ट्रेन में किन्नरों ने पैसे नहीं देने पर यात्री को मारा चाकू

हरदा: सूरत से पटना जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में शुक्रवार को अवैध वसूली कर रहे किन्नरों ने पैसे नहीं देने पर यात्री त्रिकोलनाथ विश्वकर्मा (38) को चाकू मारकर घायल कर दिया।




घटन से गुस्साए यात्रियों ने हरदा स्टेशन पर हंगामा कर दिया, जिससे आधा घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में त्रिकोलनाथ निवासी ग्राम पूरा जिला प्रतापगढ़ जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था। खिरकिया स्टेशन पर किन्नरों ने उससे पैसे मांगे, नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।



ट्रेन के हरदा स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वैसे बता दें कि किन्‍नरों की ये अवैध वसूली सिर्फ ट्रेनों तक सीमित नहीं है। प्रमुख चौराहों और रेड लाइट्स पर आपको किन्‍नर पैसे मांगते हुए मिल जाएंगे। पैसे ना देने पर ये अश्‍लील हरकतें और गाली-गलौज करना शुरू कर देते हैं।

Leave A Reply