2जी केस: रिश्‍वत के काफी सबूत थे, शर्म आनी चाहिए:प्रशांत भूषण

(न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली: विशेष अदालत द्वारा गुरुवार को कथित 2जी केस में सभी आरोपियों को बरी करने के बाद कांग्रेस और डीएमके ने कहा कि न्याय की जीत हुई है। वहीं, भाजपा ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन ‘मनमाना, दोषपूर्ण और भ्रष्ट’ था और जांच एजेंसियां इस पर आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगी।



इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि 2जी घोटाला देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक था और लोग जानना चाहते हैं कि इसका जिम्मेदार कौन था? केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “इसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और संप्रग के पतन के कारणों में से एक था। आज हर कोई बरी है। क्या सीबीआई ने मामले में गड़बड़ी की? जानबूझकर? लोग इसका जवाब चाहते हैं।” प्रशांत भूषण ने 2जी घोटाले के सभी आरोपियों के बरी होने को ‘काफी गलत’ करार दिया और कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि प्रभावशाली लोग देश की न्यायिक प्रणाली के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बेनामी लाइसेंसों, पहले-आओ-पहले-पाओ प्रणाली में सांठगांठ और मामले में रिश्वत के काफी सबूत थे। शर्म आनी चाहिए।”





Leave A Reply