गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को चौथी पंक्ति में जगह मिलने से कांग्रेस भड़की

प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस समारोह में पहली पंक्ति में जगह न देकर, इस बार सरकार ने चौथी पंक्ति में बैठने को जगह दी है





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी जो कि वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष हैं उनको चौथी पंक्ति में जगह दी है। कांग्रेस पार्टी इससे काफी नाराज हैं, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को हमेशा पहली पंक्ति में जगह मिलती रही है।कांग्रेस ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को अगर पहली पंक्ति में जगह मिली है तो राहुल गांधी को क्यों नहीं मिली है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है इस तरह के कदम उठाकर BJP कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है. वह बताना चाह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी की कोई अहमियत नहीं है। आपको बता दें इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में आसियान के 10  राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। 1950 से ही गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट का एक खास प्रतीकात्मक महत्व रहा है। वैश्विक राजनीति में भारत किस ओर और कैसा रुख करने वाला है, यह गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है। इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो JP निराला को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करने वाले हैं। यह पुरस्कार JP निराला को मरणोपरांत दिया जाएगा।


Leave A Reply