मुंबई. रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘मातृ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रवीना विद्या के रोल में नजर आएंगी, जो एक मां है और ऐसे क्रिमिनल्स के खिलाफ जंग छेड़ती है, जिन्होंने उसकी बेटी टिया की जिंदगी बर्बाद कर दी। इस जंग में न उसे क़ानून की मदद मिलती है, न हसबैंड की और न ही सोसाइटी की। सभी उसे पुरानी बातों को भूलने की सलाह देते हैं। फिल्म की कहानी रेप जैसे सीरियस क्राइम को फेस कर रही सोसाइटी और न्यायव्यवस्था की विफलता को उजागर करेगी। जब रवीना