हिमाचल प्रदेश : पद्धर-बल्ह मार्ग पर भयानक सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, 6 की मौत

कैब में 11 लोग सवार थे। बल्ह से सभी लोग पद्धर आ रहे थे। डायना पार्क के पास कैब अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जिला मंडी के पद्धर उपमंडल के पद्धर-बल्ह मार्ग पर पर्यटन स्थल डायना पार्क के पास वीरवार सुबह एक मैक्स कैब के गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। कैब में 11 लोग सवार थे। बल्ह से सभी लोग पद्धर आ रहे थे। डायना पार्क के पास कैब अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला की मंडी अस्‍पताल ले जाते वक्‍त मौत हुई। हादसे में पांच अन्‍य लोग घायल हैं।घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पद्धर लाया गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल के लिए एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम व पुलिस बल रवाना कर दिए गए। मैक्स कैब में कुल 11 लोग सवार थे। मरने वालों में 4 महिला व 2 पुरूष हैं, जबकि 5 लोग घायल हैं, इनकी हालत भी नाजुक है। उपायुक्‍त मंडी ऋग्‍वेद ठाकुर ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएसपी मदनकांत व एसडीएम डॉ विशाल शर्मा तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave A Reply