‘ISRO’ ने पूरे किये अपने 49 वर्ष ।

बता दें कि भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) की स्थापना के 49 साल आज पुरे हो चुके है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :बता दें कि भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) की स्थापना के 49 साल आज पुरे हो चुके है। इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी। इसमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल सारा भाई का बहुमुल्य योगदान था। शुरुआती दिनों में वैज्ञानिक राकेट को प्रक्षेपण स्थल तक साईकल और बैलगाड़ी में लेकर जाते थे। इसका कारण सुविधाओं और पैसों की कमी थी और राकेट भी बहुत छोटे होते थे। लेकिन पिछले 50 वर्षो में इसरो विश्व की महान संस्था के रूप् में उभरा है। फरवरी 2007 में इसरो एक साथ एक प्रक्षेपण में 104 सैटेलाइट भेजकर रूस को पीछे छोड़ते हुए, इतिहास रचा। इन में 101 विदेशो के व्यावसायिक उपग्रह थे, बाकी तीन ही भारत के थे। इस से अतिरिक्त आमदनी भी होती है। इसरो ने नासा के समकक्ष काम किया है, कई मायनो इसरो ने नासा को भी पीछे छोर दिया है जो की किसी भी देश के लिए गर्व की बात है ।

Leave A Reply