नई दिल्ली/पणजी/अमरावती। दिल्ली समेत पणजी, अमरावती विधान सभा उपवुनावों की मतगणना सोमवार को होगी। बवाना विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को होगी। मतगणना सुबह 8 बजे उत्तरी दिल्ली के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में शुरु होगी। यह तीन बड़े दलों- सत्तारुढ़ आप, बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य तय करेगा। तीनों ने अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित इस विधानसभा सीट को जीतन का विश्वास प्रकट किया है।
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की चुनावी तकदीर का फैसला सोमवार को होगा जब वोटों की गिनती की जाएगी। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और परिणाम तीन घंटे में आने की संभावना है। इनमें डाक से आए वोटों की गिनती पहले की जाएगी। पणजी और वालपोई में क्रमश: 70 प्रतिशत और 79.80 प्रतिशत मतदान हुआ था।
अमरावती। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की नंदयाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को आएंगे। 23 अगस्त को हुए चुनाव के लिए मतगणना आज होगी। बुधवार को हुए चुनाव में इस सीट पर 70 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर सत्तारुढ़ टीडीपी और विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई है।