देश की EV Capital बनी दिल्ली’, सीएम केजरीवाल बोले- देश के आधे ई-वाहन दिल्ली में चल रहे

मंगलवार को 42 और ईवी चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की ईवी कैपिटल दिल्ली बन गई है। दिल्ली में अभी तक सबसे ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में खुले हैं। सीएम ने कहा कि आने वाला वक्त अब इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होगा।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): दिल्ली में मंगलवार को 42 और ईवी चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की ईवी कैपिटल दिल्ली बन गई है। दिल्ली में अभी तक सबसे ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में खुले हैं। सीएम ने कहा कि आने वाला वक्त अब इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होगा। दिल्ली इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। आज दिल्ली में 42 और ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाला वक्त अब इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है। दिल्ली इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। आज दिल्ली में 42 और EV चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गए हैं।मुख्यमंत्री बोले देश में जितने इलेक्ट्रिक वाहन हैं उनमें से आधे दिल्ली में चल रहे हैं। दिल्ली ईवी कैपिटल बनने जा रही है। दिल्ली के लोगों का बहुत सहयोग है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को 42 नए चार्जिंग स्टेशन चालू होने के मौके पर कहा कि अभी तक दिल्ली में केवल 11 ईवी चार्जिंग स्टेशन थे। डीटीएल की ओर से स्टेशन कुछ महीने पहले चालू किए गए थे। उसके बाद से दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत ईवी वाहनों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका लाभ यह मिला है कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि के क्षेत्र में काफी बेहतर काम किया और नाम कमाया, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण का समाधान निकालना काफी मुश्किल लग रहा था। दिल्ली की हवा में प्रदूषण बहुत ज्यादा था। लोग कहते थे इसका भी कुछ समाधान निकालिए।

Comments are closed.