J&K: सुंदरबनी इलाके में गोलीबारी,दो जवान शहीद
(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ): पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। सुंदरबनी इलाके में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जिसमें दो जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना सीमा पर जवाबी कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा जम्मू जिले के खौड़ इलाके के अंतर्गत आने वाले केरी सेक्टर में गोलीबारी की खबरें आ रही हैं।
भारत और पाकिस्तान के रिश्तें पिछले कुछ समय से बेहद खराब स्थिति से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से लगातार बॉर्डर पर फायरिंग की जा रही है। हमलों पर हाल ही में गृह मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है। दो महीने में पाकिस्तान की ओर से एलओसी और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 633 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया।