गाजियाबाद के वसुंधरा में सरेआम SDM की पत्नी से लूट, बदमाश चेन लूट कर भागे

जियाबाद के वसुंधरा में बाइक सवार बदमाशों ने SDM की पत्नी से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वह शॉप से दूध लेकर लौट रही थी,

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): गाजियाबाद के वसुंधरा में बाइक सवार बदमाशों ने SDM की पत्नी से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वह शॉप से दूध लेकर लौट रही थी, मामले में थाना इंदिरापुरम में FIR दर्ज कराई गई है।बता दे कि संजय सिंह फर्रुखाबाद में SDM हैं। उनकी पत्नी सुनीता सिंह अपने दो बेटों के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 में रहती हैं। सुनीता सिंह सोमवार सुबह 11.28 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर दुकान पर दूध लेने के लिए गई थीं। वे दूध लेकर लौट रही थीं।

वसुंधरा के सेक्टर-9 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने बाइक सवार दो बदमाश आए। और SDM की पत्नी को धक्का देकर गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान वे जमीन पर गिर गईं। उनके हाथ से मोबाइल छूटकर दूर जाकर गिरा। बदमाश आराम से फरार हो गए। महज 2 सेकेंड में ये पूरी वारदात हुई। सुनीता सिंह के बेटे पौरुष सिंह ने लूट की FIR दर्ज कराई है। ये पूरा घटनाक्रम आस-पास लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गया। इसमें दो बदमाश SDM की पत्नी को लूटते दिखाई दे रहे हैं। दोनों बदमाश पहचान छिपाने के लिए हेलमेट लगाए हुए थे। पुलिस अब इनकी तलाश में जुट गई है।

Leave A Reply