18 नवंबर को मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन और बिग बी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें मानुषी पर गर्व है. कई नेताओं ने भी ट्वीट करके अपनी ख़ुशी जाहिर की. बधाई के इस सिलसिले में अपने ट्वीट्स के लिए फेमस शशि थरूर भी पीछे नहीं रहे.
लेकिन शशि थरूर को बधाई देना महंगा पड़ गया, जब उन्होंने बीजेपी सरकार के नोटबंदी के फैसले को इसमें घसीट लिया. दरअसल उन्होंने मानुषी के सरनेम ‘छिल्लर’ को ‘चिल्लड़’ कह कर मजाक में ट्वीट कर दिया.
What a mistake to demonetise our currency! BJP should have realised that Indian cash dominates the globe: look, even our Chhillar has become Miss World!
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 19, 2017
इस ट्वीट के बाद उन्हें हर तरफ से आलोचना का शिकार होना. बाद में उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए माफ़ी मांगी ली. ट्विटर पर चल रहे इस मुद्दे पर अब मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर का भी जवाब आ गया है.
Exactly @vineetjaintimes agree with you on this. A girl who has just won the World isn’t going to be upset over a tongue-in-cheek remark. ‘Chillar’ talk is just small change – let’s not forget the ‘chill’ within Chhillar ? @ShashiTharoor https://t.co/L5gqMf8hfi
— Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) November 20, 2017
उन्होंने शशि थरूर के इस मजाक को हल्के में लिया है और लिखा है, ‘अभी-अभी जिस लड़की ने पूरे विश्व को जीता है , वो इस हल्के मजाक से अपसेट नहीं होगी.’ उन्होंने शशि थरूर को टैग करते हुए कहा कि अगर मेरे नाम में चिल्लड़ आता है तो साथ ही ‘chill’ भी आता है.