फ्रांस के 850 साल पुराने नोट्रे डेम चर्च में लगी भीषण आग
अग्निशमन सवा के मुताबिक आग लगने की वजह गिरिजाघर में चल रहे मौजूदा जीर्णोद्वार से जुड़ी हो सकती है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : 12वीं सदी के सेंट्रल पेरिस स्थित नोट्रे ड्रैम कैथेड्रल में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि इस प्रसिद्ध गिरिजाघर में यह आग छत के रास्ते से लगी। आग की लपटों से आसमान पर धुएं के काले बादल दिखाई दे रहे थे।अग्निशमन सवा के मुताबिक आग लगने की वजह गिरिजाघर में चल रहे मौजूदा जीर्णोद्वार से जुड़ी हो सकती है। इस घटना के चलते राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना टीवी संदेश निरस्त कर दिया है। वहीं पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो ने एक ट्वीट में इसे भयानक आग बताया है।पेरिस अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। उसने ट्वीट करके लोगों से अग्निशमन कर्मचारियों के साथ सहयोग करने को कहा है। प्रवक्ता ने बताया कि गिरिजाघर ईस्टर की तैयारियां कर रहा था। कैथेड्रल के प्रवक्ता ने बताया कि छत पर लगे लकड़ी के ढांचे से यह आग लगी। आग लगभग सोमवार रात 10:20 बजे लगी।