श्रीलंका में सीरियल धमाकें करने वाले आतंकियों ने ली थी तुर्की में ट्रेनिंग

सेंट सेबेस्टियन चर्च में धमाका करने वाला फिदायीन मो. मोहामादू हस्तून तुर्की में ट्रेनिंग के लिए गया था।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : श्रीलंका में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकी सक्रिय थे और हमले की साजिश रच रहे थे, लेकिन इस खतरे को जानते हुए भी इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि दो फिदायीन ट्रेनिंग लेने के लिए तुर्की और ऑस्ट्रेलिया गए थे। सेंट सेबेस्टियन चर्च में धमाका करने वाला फिदायीन मो. मोहामादू हस्तून तुर्की में ट्रेनिंग के लिए गया था। धमाकों के लिए उसने गैराज में घरेलू सामानों के जरिए 11 बम बनाए थे।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि श्रीलंका संकट के बेहद करीब था। लोग जानते थे कि आईएस उन्हें निशाना बनाने वाला है। कुछ लोग हैरान भी थे कि लगातार दी जा रही चेतावनियों को नजरंदाज किया जा रहा है। और, कुछ अब मानते हैं कि वास्तव में यह सरकार थी, जिसकी वजह से ये खामियां बनीं रहीं और इसी के चलते 251 लोगों की जान इन धमाकों में चली गई।

Leave A Reply