पद्मावती ट्रेलर की तारीफ से भावुक हुए रणवीर, फैन्स और फ्रेंड्स के लिए शेयर किया एक खत

सोमवार को दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म पद्मावती का ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर देखकर ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म कितनी भव्य होगी. दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का रानी-राजा का किरदार तो खूबसूरत लग ही रहा है, लेकिन बैड मैन लुक में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में जो जान डाली है, वो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

दर्शकों की तरफ से ट्रेलर को काफी कम समय में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस रिस्पॉन्स को देखकर रणवीर सिंह काफी भावुक हैं. इसी के चलते उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स और फ्रेंड्स के लिए एक खत शेयर किया है.

उन्होंने लिखा है-

सीनियर्स, फ्रेंड्स और मीडिया

आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया. मुझे खुशी है कि आप सभी को हमारी आने वाली फिल्म का ट्रेलर पसंद आया. इतनी तारीफ मिलने के मौके कम ही आते हैं. यह हमारी पूरी टीम की दिन रात की मेहनत का नतीजा है. संजय सर जीनियस हैं. वह इस फिल्म के मास्टर क्राफ्टमैन हैं. उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत कुछ सहा है, बहुत त्याग किया है.

ट्रेलर का इतना पसंद किया जाना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति की जीत है. जो भी आप ट्रेलर में देख रहे हैं, वो संजय सर के पैशन और विजन का ही नतीजा है. वह बिना थके परफेक्शन के लिए काम करते हैं. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके निर्देशन में काम करने का मौका मिला है. उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है. मैं अब भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हूं इसलिए हर किसी को अलग से शुक्रिया नहीं कह पाऊंगा, जैसा कि मैं आमतौर पर करता हूं. लेकिन आप सबने जो भी कमेंट्स किए हैं, उन्हें पढ़कर मैं काफी भावुक हूं.

1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आपसे मुलाकात होगी. उम्मीद ये फिल्म आपके लिए यादगार अनुभव साबित होगी.

विद लव

रणवीर

 

Leave A Reply