अगले पांच साल के लिए इन 7 लोगों के हाथ में होगी चीन की कमान

पेइचिंग
चीन की सत्तारूढ़ पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी की नैशनल कांग्रेस में अगले पांच साल के लिए पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों का चुनाव हो गया है। बुधवार को पार्टी की सबसे बड़ी बॉडी पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग कमिटी का चयन हो गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दूसरी बार 5 साल के लिए कमिटी के प्रमुख के तौर पर चुने गए हैं.

वहीं प्रधानमंत्री ली क्विंग भी कमिटी में नंबर 2 की जगह हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं अन्य 5 सदस्य पहली बार पोलित ब्यूरों में शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं चीन की राजनीति को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले चुने गए 7 पोलित ब्यूरों के सदस्यों के बारे में…




शी जिनपिंग

शी 2012 से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख हैं। 1980 के बाद शी खुद को देश का सबसे बड़ा और ताकतवर नेता साबित करने में कामयाब रहे हैं। शी ने सभी क्षेत्रों में पार्टी के प्रभाव को कायम करने के लिए काम किया है। मीडिया, स्कूल और प्राइवेट बिजनस में इनकी बेहद मजबूत पकड़ है।

ली क्विंग
2013 से देश के प्रधानमंत्री हैं। ली देश के सबसे उच्च पद के लिए भी अपनी उम्मीदवारी कर चुके हैं, लेकिन पूर्व नेता हु जिंताओ के साथ संबंध होने के चलते वह इस पद पर अपनी जगह नहीं बना सके। पार्टी के कई नेता कई मामलों में ली के खिलाफ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वह दूसरी बार पार्टी में नंबर 2 का पद हासिल करने में कामयाब रहे।

ली जानशु
पार्टी के जनरल ऑफिस के डायरेक्टर के तौर पर, ली ने प्रभावशाली ढंग से शी जिनपिंग का साथ दिया। अन्य देशों की यात्रा समेत कई मौकों पर ली शी के साथ नजर आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के लिए ली और शी कभी एक साथ काम कर चुके हैं। ली पार्टी की कम्युनिस्ट यूथ लीग के प्रमुख भी रहे हैं।



वॉन्ग यॉन्ग
देश के उप प्रधानमंत्री के तौर पर वॉन्ग यूएस-चीन संबंधों पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। जब वह चीन के सबसे धनी प्रांत गुआंगडोंग के शीर्ष नेता थे, तो वांग का पसंदीदा राजनीतिक नारा “आपकी सोच मुक्त था।” वॉन्ग को प्राइवेट सेक्टर को प्रमोट करने की जगह एक अर्थिक सुधारक के तौर पर देखा जाता है।

वॉन्ग ह्यूनिंग
माना जाता है कि शी की गवर्निंग फिलॉस्फी के पीछे वॉन्ग का ही दिमाग है। वॉन्ग 2002 से पार्टी की सेंट्रल पॉलिसी रिसर्च ऑफिस के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। वॉन्ग का राष्ट्रपति शी के साथ बेहद करीब का संबंध है। लगभग सभी महत्वपूर्ण मौकों पर वॉन्ग शी के साथ रहे हैं। वॉन्ग एक ऑथर हैं और पूर्व कॉलेज डिबेट चैंपियन रहे हैं। वॉन्ग चीन में केंद्रीकृत शक्ति और सत्तावादी नियमों के समर्थक रहे हैं।

शाओ लेजी
साल 2012 से शओ सत्ताधारी पार्टी के सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन डिपार्टमेंट का काम देख रहे हैं। यह डिपार्टमेंट विदेशों में पार्टी और सरकार की नीतियों को प्रमोट करने का काम करता है। शी के अभियानों को प्रमोट करने का काम भी शाओ ही करते हैं। चीन के राजनीतिक जानकार चेंग ली ने कहा था, ‘शओ पॉलिसी फ्रंट के मामले में अच्छी स्थिति में हैं। शी की योजनाओं को प्रमोट करने का श्रेय इन्हें ही दिया जाना चाहिए।’

हान जेंग
हान ने अपना करियर शंघाई में ही शुरू किया। काफी मेहनत के बाद हान शंघाई के मेयर बने। हान शंघाई के सबसे युवा मेयर रहे हैं। वहीं महज 48 साल की उम्र में पार्टी प्रमुख भी रहे हैं। शी के पेइचिंग जाने से पहले हान पार्टी के सिटी प्रमुख थे और शी के डेप्युटी के तौर पर काम करते थे।

Leave A Reply