इनदिनों रजनीकांत संग अपनी आने वाली फिल्म 2.0 में को लेकर छाए अक्षय कुमार एक और वजह से मीडिया में पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में को-जज बनी मल्लिका दुआ संग चल रहा उनका विवाद बढ़ता ही जा रहा है. यहां तक कि इस विवाद में अक्षय की 5 साल की बेटी नितारा को लेकर भी बयानबाजी की गई है. लेकिन इस मामले अब तक चुप ट्विंकल पति अक्षय कुमार के बचाव में उतरी हैं और उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है.

ट्विंकल ने अक्षय द्वारा मल्लिका दुआ को लेकर मजाक में किए गए कमेंट ‘मैं तुम्हारी बजाता हूं’ पर छिड़े विवाद को लेकर ट्विटर पर पोस्ट लिखा है. ट्विंकल ने लिखा है, मैं ‘द लाफ्टर चैलेंज शो’ में हुए विवाद के बारे में बात करना चाहूंगी, इस शो में एक घंटी है, जिसे जज कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए बजाते हैं. ऐसे में जब मिस दुआ घंटी बजाने वाली थीं, तब मिस्टर कुमार ने कहा- ‘मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं.’ यह एक डायलॉग को मजाकिय अंदाज में कहने का तरीका था जिसे कि एक आदमी और औरत दोनों ही उपयोग करते हैं. उदाहरण के रूप में, ‘मैं तुम्हारी बजा दूंगा या मेरी बज गई. ऐसे वाक्य लगातार इस्तेमाल होते हैं. रेड एफएम की टैगलाइन ‘बजाते रहो’ है. और ये सब सेक्सिस्ट के मायने के बिना है.’
ट्विंकल ने आगे लिखा, ‘मिस दुआ के पिता विनोद दुआ ने एक पोस्ट लिखी, ‘मैं इस बेवकूफ अक्षय कुमार को सबक सीखाऊंगा.’ तो क्या उनके इस स्टेटमेंट को भी इसी तरह के संदर्भ में लिया जाए? शब्द, खास कर मजाक को मजाक के अंदाज में ही लेना चाहिए. मैं कॉमेडी में आजादी के पक्ष में हमेशा खड़ी हुई हैं, जैसे कि मैं AIB roast शोज का समर्थन करती आई हूं. और आज भी मैं अपनी इस बात पर टिकी हूं. इसलिए मुझे इस विवाद में टैग करना बंद करें.’