सिपाही की पत्नी का सिर कुल्हाड़ी से काटकर थाने पहुुंचा ससुर, ऐसा क्या हुआ कि आगरा में हैवान बन गया ससुर

आगरा के किरावली थाने के गांव मलिकपुर में मंगलवार की सुबह ससुर ने सनसनीखेज घटना हुई। आरक्षी गौरव सिंह की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका का ससुर ने कुल्हाड़ी से सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ससुर रघुवीर खुद थाने पहुंचा।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): सुर और बहू का संबंध पिता-पुत्री जैसा होता है। आगरा के किरावली थाने के गांव मलिकपुर में मंगलवार की सुबह ससुर ने सनसनीखेज घटना हुई। आरक्षी गौरव सिंह की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका का ससुर ने कुल्हाड़ी से सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ससुर रघुवीर खुद थाने पहुंचा।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बहू की दर्दनाक हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस को बहू का सिर काटने की जानकारी दी तो अफरातफरी मच गई। आरोपित को हिरासत में लेने के बाद मौके पर दौड़ पड़ी। वहीं, मथुरा से पहुंचे प्रियंका के मायके वाले शव काे देख भड़क गए। उन्होंने हाईवे जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना सुबह करीब सात बजे की है। मलिकपुर निवासी गौरव सिंह वर्ष 2018 बैच के आरक्षी हैं। वर्तमान में फर्रूखाबाद में तैनात हैं। गांव में पत्नी प्रियंका दोनों बच्चों, ननद और ससुर के साथ रहती थी। ससुर रघुवीर प्रियंका से किसी बात पर नाराज चल रहा था। दोनों के बीच पूर्व में कई बार विवाद हो चुका था। मंगलवार की सुबह प्रियंका खाना बना रही थीं। इसी दौरान ससुर ने उस पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया। गर्दन पर वार कर उसे धड़ से अलग कर दिया। घटना के समय घर में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही परिजन मौके पर गए तो उन्होंने वहां जो देखा उसे देख उनकी चीखें निकल गईं। वहां प्रियंका का सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे और पास में ही ससुर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था। घर के आंगन में खून की धार बिखरी पड़ी थी। मौका देख ससुर रघुवीर सिंह मौके से भाग निकला। घटना की सूचना गांव वालों के जरिए पुलिस तक पहुंची। पुलिस मौके पर आई और घटना की जानकारी हासिल करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि घर में पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

वारदात के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में दहशत है। कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर ससुर ने अपनी ही बहू की हत्या क्यों की? फिलहाल पुलिस सभी सवालों के जवाब खोजने में जुटी है। इस पूरे मामले पर डीसीपी सोनम कुमार ने कहा है कि ससुर ने बहु की हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed.